कोईलवर: बीरमपुर गांव में बेहोशी की हालत में मिली युवती, परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
गीधा थाना क्षेत्र के बीरमपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में बेहोशी की हालत पड़ी युवती मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच युवती को परिजनों के साथ इलाज के लिए रविवार की शाम 6:00 बजे सदर अस्पताल आरा ले जाया गया। इस मामले में गीधा थाना अध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि पीड़ित युवती का होश आ गया है। लिखित बयान पुलिस के पास नहीं आया है।