कोईलवर: कोईलवर में जाम का सिलसिला जारी, ट्रक चालक गर्मी और जाम के कारण ट्रक के नीचे सोने को मजबूर#jansamashya
कोईलवर छपरा फोरलेन पर एक लेन में रविवार की सुबह से दोपहर 3:00 बजे तक जाम लगा रहा। गर्मी और जाम से परेशान ट्रक चालक गाड़ी के नीचे सोने को मजबूर हैं। जाम के प्रमुख कारणो के बारे में चालकों से जब बात किया गया तो ट्रक चालकों ने बताया कि चांदी में नो एंट्री लगने के वजह से जाम लगता है। चांदी थाना अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल और बाजार के समय पर नो एंट्री लगाया जाता है