इटावा: सदर क्षेत्र में बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर मीटर किये जप्त
Etawah, Etawah | Aug 25, 2024 आज इटावा सदर तहसील क्षेत्र के गुरु तेज बहादुर विद्युत फीडर से संबंधित क्षेत्र मोहल्ला करोल व नौरंगाबाद में विद्युत विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चेकिंग अभियान के दौरान 6 माह से अधिक के विद्युत बिल 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर मीटर जप्त किए।