बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर में मजदूरी मांगना व्यक्ति को पड़ा भारी, दबंगों ने व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है।घायल व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी मजदूरी के रुपए मांगे तो दबंग आग बबूला हो गए और उसके साथ मारपीट कर दी 10 से 12 लोगों ने मिलकर व्यक्ति के साथ मारपीट की है ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से किया थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल भेजा है।