बसंतपुर: तेज़ आंधी-तूफान से वीरपुर-भीमनगर सड़क पर यातायात ठप, विशालकाय पेड़ गिरा, बढ़ी परेशानी
सोमवार की देर शाम तेज आंधी और तूफान के बीच वीरपुर - भीमनगर सड़क पर एक बड़े पेड़ के गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. आंधी और तूफान के बीच हुई बारिश ने राहगीरों की परेशानी और बढ़ा दी. वीरपुर भीमनगर मुख्य सड़क के खूंटाहा कोल्ड स्टोर के पास एक बड़े से पेड़ के मुख्य रस्ते पर गिरने से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई . पेड़ सड़क पर इस प्रकार गिर गय