सिवनी मालवा: पगढाल पॉवर हाउस पर बिजली कटौती से नाराज़ किसानों ने किया चक्काजाम, सड़क पर लगी वाहनों की लंबी कतार
सिवनी मालवा नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पगढाल के पास बुधवार सुबह लगभग 11 बजे को ग्रामीणों ने बिजली विभाग के सब स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया। भीषण गर्मी और लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर सिवनी मालवा नायब तहसी