नवाबगंज: बारिश में बस पर गिरा बबूल का पेड़, सभी यात्री सुरक्षित, बस बजगहनी से बाराबंकी जा रही थी
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज बारिश के दौरान बजगहनी से सवारियां लेकर बाराबंकी जा रही रोडवेज बस जैसे ही भीटौली गांव के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम बबूल का पेड़ अचानक बस पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही बस उसकी चपेट में आ गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बस में उस समय करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे।