सोनो: झाझा को अनुमंडल बनाने की मांग फिर तेज, समाजसेवी सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Sono, Jamui | Jul 12, 2026 झाझा को अनुमंडल का दर्जा देने की पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के विकास और जनहित को देखते हुए झाझा नगर के युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने रविवार एक बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ईमेल के माध्यम से एक पत्र भेजा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने सरकार का ध्यान झाझा की इस लंबित मांग की ओर आकर्षित करते हुए इसे जल्द पूरा करने का आग्रह किया है