कानपुर: कोतवाली पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेक बाउंसिंग के मुकदमे में वारंटी अभियुक्त करण मिश्रा को नौबस्ता चौराहे से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही लगातार पुलिस अभियुक्त की तलाश कर रही थी।