कानपुर: कानपुर से बिधनू की तरफ जा रहे हैं डंपर ने कार मारी टक्कर दो की हुई मौत, एक को कराया गया हैलेट में भर्ती
कानपुर से बिधनू की तरफ से आ रहा डंपर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक किन्नर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किन्नर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस तीनों को बिधनू सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने भी एक किन्नर और ड्राइवर को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप घायल किन्नर को हेलट रेफर कर दिया।