कानपुर: कानपुर में ट्रैफ़िक पुलिसकर्मी भीषण गर्मी में पहनेंगे एसी हेलमेट, हैदराबाद की कंपनी ने किया है तैयार
गर्मी के महीनों में भी ट्रैफ़िक व्यवस्थाओं में कहीं से भी कोई कमी ना आए इसके लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफ़िक विभाग ने अपने पुलिसकर्मियों को एसी हेलमेट प्रदान किया है। जिससे कड़ी धूप में ट्रैफ़िक व्यवस्थाओं को सम्भालने वाले पुलिस कर्मियों को कोई समस्या नहीं होगी।आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने हेलमेट में एक छोटा पंखा, बैटरी और मोटर है।