कानपुर: कानपुर विश्वविद्यालय गेट पर छात्रों ने किया पुतला दहन
कानपुर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्र अभिजीत राय ने अपने एक साथी के साथ विश्वविद्यालय कैंपस में कुलपति का पुतला फूंक दिया। छात्र का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है। छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया और दोषी शिक्षकों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र ने चुनौती दी कि वह इसी तरह लगातार प्रत्येक दिन विरोध करेंगे।