धमदाहा: फोन पर पति से विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे का दरवाजा तोड़ने पर फंदे से लटका मिला शव ।
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा बालूचक गांव में सोमवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।