गुण्डरदेही: गर्मी से निजात पाने के लिए भाठागाँव आर पुल के ऊपर से कूदकर नहाते दिखे बच्चे, जो कभी भी हो सकता है जानलेवा साबित
इस वर्ष गर्मी चारों तरफ़ हाहाकार मचा दिया है गर्मी के इस प्रचंड रूप को देखते हुए लोगो का घर से निकलना भी अब मुश्किल हो गया है तो कुछ लोग गर्मी को शांत करने नदी नहरों में नहाते हुए भी नज़र आ रहे हैं लेकिन कभी कभी ये मज़ा सजा भी बन जाता है ऐसा ही कुछ माजरा ग्राम भाठा गाँव आर मैं देखने को मिला जहाँ ऊपर पुल से नहर में कुछ छोटे छोटे बच्चे नहाते हुए नज़र आए और पुल के अंदर से बाहर निकलते हुए भी दिखे जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकता है।