लखीसराय: सरस्वती पूजा को लेकर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन के निर्देश पर
सोमवार के अपराह्न 6:30 बजे सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर मेदनीचौकी क्षेत्र में स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया. थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च के क्रम में पुलिसकर्मी मेदनीचौकी क्षेत्र में भ्रमण कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि SP अजय कुमार के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया.