कोरबा: चूहे के बिल से निकले सांप ने 11 वर्षीय छात्रा को डसा, परिवार ने समझा कीड़े का काटना, इलाज के दौरान हुई मौत
Korba, Korba | Jun 13, 2026 कोरबा जिले के दर्री प्रगति नगर क्षेत्र में सांप के डसने से 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। शनिवार तड़के हुई इस घटना में परिजनों ने शुरुआत में इसे किसी कीड़े के काटने की सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ ही देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।