भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र और अन्नपूर्णा भवन का बीडीओ ने किया निरीक्षण
एलाऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघिरुआ के गांव वसावनपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र तथा द्वारिकापुर में बन रहे अन्नपूर्णा भवन का खंड विकास अधिकारी उमेश कुमार कौशल एवं सहायक ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा उपयोग की जा रही सामग्री का बारीकी से जायजा लिया।