बीसलपुर: एसआरएम इंटर कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण अभियान, छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बीसलपुर में'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत बीसलपुर स्थित एसआरएम इंटर कॉलेज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नागेंद्र पाण्डेय, नगर पालिका प्रतिनिधि अमन जायसवाल, तहसीलदार हबीबुर रहमान अंसारी, इको क्लब प्रभारी अरविंद पाल मौजूद रहे ।