मक्सी रोड स्थित गणेशपुरा में सीवरेज का काम चल रहा था, तभी अचानक जमीन धंस गई और उसमें हाईवा फंस गया।हाईवा ड्राइवर रिंकू ने बताया कि वह रास्ता पूछने के लिए गाड़ी रोककर खड़ा था, तभी अचानक जमीन धंस गई। गनीमत रही कि हाईवा पलटते-पलटते बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।