बूंदी: शहर के लंका गेट रोड पर धीमी गति से चल रहे नाला निर्माण को लेकर व्यापारी आमजन हुए परेशान
Bundi, Bundi | Apr 16, 2024 शहर की लंका गेट रोड पर 3 महीने होने के बावजूद भी नाला का पूरा निर्माण नहीं हुआ है। नाला निर्माण को लेकर सड़क की दुर्दशा बिगड़ी हुई है। जिससे आमजन और व्यापारी परेशान हैं। क्षेत्र के व्यापारियों ने बताया कि गंदे पानी की सप्लाई और धूल मिट्टी से कई बीमारियां क्षेत्र वासियों को हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।