गोरखपुर: लूट के आरोपी दरोगा ने किया सरेंडर, व्यापारी को अगवा कर ₹90 हजार वसूले थे, 3 आरोपी अभी फरार, घटना राजघाट पुल पर हुई थी
घटना 5 अगस्त 2025 को राजस्थान में व्यापार करने वाले बेलीपार पिछौरा निवासी रविशंकर को राजघाट पुल के पास कार सवार लोगों ने रोक लिया।आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए व्यापारी को डराया-धमकाया और उससे 90 हजार रुपये लूट लिए।जांच में सामने आया कि लूट करने वाले कोई और नहीं बल्कि नौसड़ पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ही थे।और सभी फरार चल रहे थे।