करतला: मुक्तिधाम से उठी चिंगारी से मकान जल गया, परिवार ने भागकर बचाई जान
Kartala, Korba | Apr 27, 2026 जिले के ग्राम पचरा में अंतिम संस्कार के दौरान उठी चिंगारी से एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह 10 बजे के करीब चिंगारी पास के एक मकान तक पहुंच गई और देखते ही देखते घर व उसमें रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि सुबह गांव में एक मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान हल्की हवा के कारण चिंगारी उड़कर पास के घर में पहुंच गई, जिससे आग लग गई