बीरोंखाल ब्लॉक की खस्ताहाल सड़कों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर नयारघाटी महापंचायत के तत्वावधान में बीरोंखाल बाजार में चल रहा धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दसवें दिन ग्राम पंचायत महादेवसैण के ग्राम प्रधान भजन लाल धरने पर बैठे।