बड़नगर में देशभक्ति, अदम्य साहस, और भारतीय सशस्त्र बलों के संयुक्त पराक्रम की प्रेरणा देने वाली और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान, पारिवारिक भावनाओं और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश देने वाली हाल ही में रिलीज हुई "बॉर्डर 2" फिल्म के प्रदर्शन का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। उक्त आयोजन हेतु बड़नगर के द बॉक्स टॉकीज को बुक किया गया।