चकिया: शहाबगंज के गजधरा पहुंचे विधायक सुशील सिंह, कोमल तिवारी हत्या केस में परिवार को दिया भरोसा
शहाबगंज क्षेत्र के गजधरा गांव में शनिवार दोपहर 01 बजे को कोमल तिवारी हत्या मामले में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह मृतक के परिजनों से मिले। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता देते हुए कहा कि हत्या में अन्य लोगों की संलिप्तता भी हो सकती है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार को और मदद दिलाने तथा आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने का भरोसा दिया।