गोपालगंज: विशुनपुर में लीची विवाद में दो युवकों का अपहरण कर पीटा, बेहोशी में मिले, हालत गंभीर
जादोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से लीची जोड़ने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने दो युवकों को जबरन स्कॉर्पियो में बैठकर अगवा करने के बाद उनकी बेरहमी के साथ पिटाई कर दिया। जख्मी युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।