महोबा: गांधीनगर में श्री बालाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 श्री बालाजी धाम मंदिर में चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और भगवान का विशेष अभिषेक व श्रृंगार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ। आरती के दौरान जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।