सिमडेगा: मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे शहर की डिप्टीटोली तालाब में पहुंचकर मेरी माटी मेरा देश के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान तालाब में फैली गंदगी को साफ करते हुए पंचप्रण को दोहराया और कहा कि सभी लोग विकसित भारत की परिकल्पना तभी कर सकते हैं जब यह सभी लोग आगे से पालन करेंगे।