सिमडेगा: बागेटोली गांव में जहरीले सांप के काटने से युवक की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती
जहरीले सांप के काटने से बगेटोली गांव निवासी 19 वर्षीय अविनाश जोजो की तबीयत बिगड़ गई ,घटना शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे की है ।उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर की देखरेख में इलाज चल रही है। बताया गया कि घर के कोने में था जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया और उसकी तबीयत बिगड़ गई।