बरगढ़: पुराने रेल मार्ग के समर्थन में बड़गड़ में हस्ताक्षर अभियान, लोगों ने किया जोरदार समर्थन
गढ़वा जिले के बड़गड़ बाजार में रविवार को बरवाडीह–चिरमिरी–अंबिकापुर रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति की ओर से जनजागरण और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समिति ने पुराने प्रस्तावित रेल मार्ग से रेल लाइन निर्माण की मांग उठाते हुए लोगों से हस्ताक्षर कराए। समिति का कहना है कि अंबिकापुर–गढ़वा रोड रेल लाइन का जंक्शन रामानुजगंज की जगह बलरामपुर में बनाया जाए, जिससे पहले से