सन्ना: सन्ना तहसील में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, दिन-रात हो रही कटौती से बढ़ी मुश्किलें।
Sanna, Jashpur | Jun 29, 2026 सन्ना तहसील के सभी गांवों में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। कभी पूरे दिन तो कभी पूरी रात बिजली गुल रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सर्पदंश जैसी घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। सोमवार रात करीब 9 बजे भी कई गांवों की बिजली गुल रही, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।