नवाबगंज: बाराबंकी में तेज आंधी के बाद देर रात बारिश, गेहूं-सरसों की फसल को नुकसान की आशंका, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
बाराबंकी जिले में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, जो बारिश के बाद 20-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।शनिवार देर रात करीब 10 बजे तक लगातार हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया, जिससे आम लोगों को राहत मिली।