नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नाबालिग बालिका का रेस्क्यू किया, नेपाली युवक गिरफ्तार
बहराइच के रुपईडीहा में मानव तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसएसबी ने एक भारतीय नाबालिग बालिका का सफल रेस्क्यू किया है। एक नेपाली संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया है। टीम को सूचना थी कि बिहार के मुजफ्फरपुर जनपद से लापता एक नाबालिग बालिका को एक नेपाली युवक द्वारा नेपाल से भारत लाया जा रहा।