हनुमानगढ़: निर्माणाधीन मकान से विद्युत केबल चोरी मामले में जंक्शन पुलिस ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जंक्शन क्षेत्र की क्राउन सिटी कॉलोनी में निर्माणाधीन मकानों से विद्युत केबल चोरी के मामले में जंक्शन थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और महज 24 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी किए गए केबलों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।