बेहट: भीम आर्मी ने छुटमलपुर में स्कूलों की बढ़ती मनमानी और फीस वृद्धि के विरोध में दिया धरना
छुटमलपुर क्षेत्र में निजी स्कूलों की बढ़ती मनमानी और फीस वृद्धि के खिलाफ अब विरोध तेज हो गया है। ज्योति किरण चौक, छुटमलपुर पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निजी स्कूल हर साल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं और किताबों के नाम पर अभिभावकों से खुली लूट की जा रही है। अभिभावकों को मजबूर किया जाता है