पटना ग्रामीण: पटना में मौसम ने बदला मिजाज,सुबह से ही छाया अंधेरा
पटना में गुरुवार सुबह करीब 7 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह के समय ही आसमान में काले घने बादल छा गए, जिससे दिन में भी अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना हो गया और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने तथा कहीं-कहीं बा