घोड़ाडोंगरी: बगडोना में शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया मार्गदर्शन
शुक्रवार दोपहर 1 बजे भारतीय जनता पार्टी मंडल बगडोना द्वारा वार्ड क्रमांक 30 एवं 31 के अंतर्गत आने वाले बूथ क्रमांक 88, 89, 90 एवं 91 तथा शक्ति केंद्र क्रमांक 07 की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजकों एवं बूथ समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।