धौलपुर: मनिया थाना इलाके में दो बाइकों की भिड़ंत, 2 घायल, इलाज के दौरान एक की हुई मौत
मनियां थाना क्षेत्र में दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मृतक का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल प्रद्युमन सिंह ने बताया कि युवक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र जगमन सिंह न