घाघरा: चपका गांव में झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यालय का हुआ विधिवत उद्घाटन,झारखंड st sc obc मंत्री के निजी सचिव हुए शामिल
Ghaghra, Gumla | Jun 24, 2026 घाघरा प्रखंड के चपका में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैठक सह प्रखंड कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के एसटी, एससी एवं ओबीसी के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के निजी सचिव शिवराम कच्छप ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।