अरेराज: अरेराज के आरोग्य धाम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पहुंचे मरीज
अरेराज नगर पंचायत के अनुमंडलीय अस्पताल समीप स्थित आरोग्य धाम क्लीनिक में गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क शिविर के माध्यम से डॉ राहुल कुमार के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श देकर दवा दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोग्य धाम के 11वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।