बहराइच: शहर सहित जनपद में डीजल और पेट्रोल की किल्लत को लेकर डीएम ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
शहर सहित जनपद में पेट्रोल और डीज़ल को लेकर पेट्रोल पम्पो पर मची अफरा तफरी के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने गुरुवार को लोगों से अपील की है की अफवाहों पर ध्यान न दें साथ ही उन्होंने यह भी अपीलकी है की अनावश्यक पेट्रोल और डीज़ल का भंडारण न करें। उन्होंने बताया की दस जगहों से अवैध तरीके से स्टोर किये गए पेट्रोल डीज़ल को जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।