शाहजहांपुर। शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। डीएम के निर्देश पर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा एवं एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने नर्सिंग होम और मैरिज लॉन संचालकों के साथ बैठक की।