बेहट: पुलिस ने समसपुर से विभिन्न मामलों में वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुरुवार को थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने धारा 380/457/411 के मामले के वांछित अभियुक्त को समसपुर से गिरफ्तार किया है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने भट्टी पुत्र लियाकत निवासी समसपुर बताया है l अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है l गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह व सिपाही अमित राठी मौजूद रहे है l