पुरनहिया: शिवहर समाहरणालय संवाद कक्ष में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में की गई बैठक
ज़िला पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में 26 जनवरी “गणतंत्र दिवस” की तैयारी के संबंध में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समय सारणी पर चर्चा की गई। मुख्य समारोह स्थल पर साफ़ सफ़ाई, रंग-रोगन, दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद शिवहर को निर्देशित किया गया।