कोल: अलीगढ़ नुमाइश में भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने मचाया धमाल, देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा
Koil, Aligarh | Feb 13, 2026 अलीगढ़ नुमाइश में भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने जमकर धमाल मचाया है। गुरुवार रात्रि नुमाइश के कोहिनूर मंच पर प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी की नाइट प्रस्तावित थी। हंसराज रघुवंशी ने प्रसिद्ध गाने दिन रामराज का आ गया से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अपने एक से एक प्रसिद्ध गाने गए जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।