चेनारी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता की, कहा- नारी शक्ति अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं है
Chenari, Rohtas | Apr 22, 2026 नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने प्रेस वार्ता की। कहा कि नारी शक्ति अधिनियम केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने का संकल्प है। इस पहल के लिए एनडीए सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रतिबद्ध रही है। कहा कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षीदलों ने इस महत्वपूर्ण पहल का विरोध किया।