रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन में गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी मुश्किलें, दूरस्थ एजेंसी से जोड़ दिए गए कनेक्शन, 25 किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हुएलोग
अमरपाटन स्थित मानसी गैस एजेंसी में कथित अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई के बाद हजारों उपभोक्ताओं को अब गैस वितरण व्यवस्था से जुड़ी नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर मानसी गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद एजेंसी से जुड़े लगभग 23 हजार उपभोक्ताओं