गोरखपुर: 25 वर्षों से संचालित प्रीपेड टैक्सी-ऑटो स्टैंड हटने पर 200 चालकों ने सांसद रवि किशन से लगाई गुहार, आजीविका बचाने की मांग
गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर से प्रीपेड टैक्सी एवं ऑटो स्टैंड हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को करीब 200 चालक सांसद रवि किशन के आवास पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। चालकों का कहना है कि स्टैंड बंद होने से करीब 2500 परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है।