वाराणसी में दोस्तों को बर्थडे पार्टी के लिए चुराई दो लाख की बाइक, पुलिस ने जन्मदिन पर किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jan 22, 2026 वाराणसी। दोस्तों को बर्थडे पार्टी देने के लिए रुपयों का इंतजाम करने के इरादे से शातिर चोर ने करीब दो लाख रुपये कीमती बाइक चोरी कर ली, लेकिन उसका यह मंसूबा पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। सिगरा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना के महज दो दिन बाद ही आरोपी को उसके जन्मदिन के दिन गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बाइक बरामद की। वहीं अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खंगाल