अरवल: डीएम ने किया गेहूं क्रॉप कटिंग, रबी फसलों का सटीक आकलन किया गया
Arwal, Arwal | Apr 8, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैष ने ग्रामीणक्षेत्र खेत में गेहूं कटाई का क्रॉप कटिंग किया। ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी, मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने खुद हंसिया हाथ में लेकर गेहू फसलों के उत्पादन का सटीक आकलन किया। इसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत डेटा एकत्र कर किसानों को उचित मुआवजा और एमएसपी सुनिश्चित करना है।